जौनपुर। रामनगर विकासखंड के इटायें गांव में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय दर्शक पहुंचे। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
लंबे समय से रामलीला का मंचन कर रहे स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला और अभिनय का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी कलाकारों के अभिनय की सराहना की। पूरे आयोजन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार रामलीला का मंचन एक सप्ताह तक चलेगा। दशमी के मेले के दिन रावण दहन के साथ रामलीला का समापन होगा। इसके अगले दिन परंपरागत रूप से भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस रामलीला और दशमी मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
