Trending

Jaunpur News : अस्थायी गौशाला का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत खतिपुर भैसा स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीडीओ ने गौशाला का संचालन करने वाली संस्था, ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने, पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!