जौनपुर, 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान में भाग लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय के स्नातक हैं और संबंधित खंड स्नातक या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वैध मतदाता हैं, उन्हें 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा।
