Trending

Jaunpur News : अकाल मौत का भय दिखाकर डेढ़ लाख के आभूषण की ठगी

Naya Savera Network

खेतासराय क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शुक्रवार को तांत्रिक बनकर आए एक ठग ने बीमारी और अकाल-मौत का डर दिखाकर एक परिवार से करीब डेढ़ लाख का सोने के जेवर ठग लिया। हकीकत की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
फरीदपुर गांव में राजेंद्र बिन्द की जलपान की दुकान करके परिवार का रोजी रोटी चलाता है। शुक्रवार दोपहर तांत्रिक बनकर एक ठग जलपान की दुकान पर पहुंचा। जलपान करने के दौरान ठग ने राजेन्द्र को उसके परिवार में अकाल मौत का भय दिखाया। दुकानदार भयभीत होकर ठग के झांसे में आ गया। जैसे जैसे ठग कहता गया राजेन्द्र बिंद और उसका परिवार वैसा ही करता गया। ठग ने घर से चावल मंगवा कर तन्त्र मन्त्र करने लगा। ठग के झांसे में आकर राजेन्द्र की पुत्रवधू पुष्पा बिन्द ने अपना सोने का मंगलसूत्र और कान बाली ठग को दे दिया। तांत्रिक बने ठग झाड़ फूंक करने के बाद गांव की सरहद पर जाकर तन्त्र मन्त्र करने की बात कही। परिवार को सरहहद पर चलने को कहकर खुद बाइक से निकला। परिजनों को गांव की सरहद पर पहुंचने से पहले आरोपी ठग सोने के जेवर के साथ फरार हो गया। शंका होने पर परिजनों ने खोज बीन शुरू की। लेकिन कथित तांत्रिक का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ऐसी घटना की जानकारी मिलने से इंकार कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!