Trending

Jaunpur News : विधान परिषद चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला।

परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कृष्ण करुणाकर पांडेय ने निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीन घंटे के प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने मतपेटिका खोलने और बंद करने तथा पेपर सील लगाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। अंत में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन संबंधी कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!