Trending

Jaunpur News : लोकतंत्र में विरोध की आवाज दबाना गलत : आलोक

Naya Savera Network

जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव आलोक यादव ने दिल्ली में वोट चोरी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों और विपक्षी नेताओं को रोके जाने पर सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना और सरकार से सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है।
अपने पैतृक गांव जमदहा में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के जरिए छात्रों और विपक्षी दलों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। विरोध करने वालों को रोकने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े करती है। लोकतंत्र में असहमति की अहम भूमिका होती है। सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों की बात सुनने के बजाय उन्हें रोकना उचित नही है। लाठी के बल पर आंदोलन को दबाया जा सकता है, लेकिन जनता की आवाज को हमेशा के लिए खामोश नहीं किया जा सकता है। इस दौरान दीपचंद यादव, मुकेश यादव, हरिगेन गौतम, डॉ.जय किशन गौतम, गोलू यादव और आशीष गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!