Trending

Jaunpur News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं को किया जागरूक

Naya Savera Network

शाहगंज (जौनपुर)। मिशन के अंतर्गत सोमवार, 12 अक्टूबर को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से जागरूकता संबंधी पोस्टर भी बनवाए गए। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम के साथ शिक्षिकाएं किरन मौर्या, प्रियंका सिंह, अंकिता शुक्ला, हर्षिता यादव, रुमा मौर्या और अल्पना सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

चित्र परिचय-: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहगंज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करतीं छात्राएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!