Trending

Jaunpur News : हृदयाघात से पूर्व प्रधान की मौत, गांव में शोक की लहर

Naya Savera Network


जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा गांव निवासी पूर्व प्रधान कालिका प्रसाद राव (62) की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार कालिका प्रसाद राव पुत्र रामकरन राव की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी और दर्द की शिकायत होने पर परिजन तत्काल उपचार के लिए जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हृदयाघात के चलते उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। सुबह से शाम तक शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े भाई द्वारिका प्रसाद राव ने मुखाग्नि दी। कालिका प्रसाद राव अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!