Trending

Jaunpur News : दुर्गा पूजा महासमिति ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, विसर्जन कुंड से लेकर बिजली-सफाई तक की समस्याएं उठाईं

Naya Savera Network

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने रविवार को खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दुर्गा पूजा और विसर्जन व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

ज्ञापन में दुर्गा पूजा विसर्जन कुंड की व्यवस्था कराने, शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने, जर्जर बिजली के तारों को बदलने के साथ बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। महासमिति पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। ऐसे में समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कराना जरूरी है, ताकि पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि महासमिति की ओर से उठाई गई सभी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शुरू होने से पहले समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा और विसर्जन कुंड का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को महासमिति की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल में संजय विश्वकर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञानेंद्र दुबे, दीपक श्रीवास्तव, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, राजेंद्र अग्रहरि, अजय गुप्ता, रत्नेश सिंह, शिव कुमार मौर्य, नंदलाल यादव, राहुल पाठक, राजेंद्र नागर, नीरज श्रीवास्तव, महेंद्र अग्रहरि, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!