Trending

Jaunpur News : मड़ियाहूं की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीरों में दुर्घटना का डर

Naya Savera Network

जौनपुर। मड़ियाहूं में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर तहसील क्षेत्र के जवन्सीपुर गांव के पास तक सड़कों पर इन पशुओं का जमावड़ा देखा जा रहा है। सोमवार सुबह जमालापुर-बाबतपुर मार्ग समेत नगर पंचायत की कई सड़कों पर आवारा पशु झुंड में घूमते नजर आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर घूमने वाले पशु अक्सर आपस में लड़ने लगते हैं। इस दौरान राहगीरों पर हमला करने का खतरा भी बना रहता है। इससे लोगों को चोट लगने की आशंका रहती है। सड़क पर पशुओं के बैठे या घूमते रहने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है।

राहगीरों धर्मराज, ललित, पिंटू, अनिल और मिथलेश ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। लोगों को डर के बीच रास्ते से गुजरना पड़ता है। व्यस्त सड़कों पर पशुओं की मौजूदगी से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय राहगीरों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके और सड़क पर सफर सुरक्षित हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!