Trending

Jaunpur News : एफएलएन प्रशिक्षण में बीएसए समीर ने शिक्षकों से पूछे सवाल

Naya Savera Network

करंजाकला बीआरसी पर प्रशिक्षण का लिया जायजा, गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर

जौनपुर। करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से संवाद करते हुए एफएलएन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और उनकी समझ को परखा।

बीएसए ने प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी जा रही गतिविधियों और शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित एवं रुचिकर शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रशिक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, एआरपी निलेश उपाध्याय, सुरेश मौर्य और वीरेंद्र सिंह सहित प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!