खुटहन (जौनपुर)। बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी एवं परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त 81 वर्षीय पुरुषोत्तम उपाध्याय का शुक्रवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुरुषोत्तम उपाध्याय पत्रकार श्रवण उपाध्याय ‘लालू’ के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार गोमती नदी के सुतौली घाट पर किया गया। इकलौते पुत्र श्रवण उपाध्याय ‘लालू’ ने मुखाग्नि दी।
अंत्येष्टि के दौरान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।