Trending

Jaunpur News : जमीनी विवाद में महिलाओं से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; आठ पर केस

Naya Savera Network

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। घटना 5 अगस्त 2023 की शाम की बताई जा रही है।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़िता सुमन देवी पत्नी फूलचंद यादव का आरोप है कि आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में गांव के आशीष कुमार, विन्देशरी प्रसाद, सुशीला, शीला, रंजना, पूजा, उपेंद्र और चंद्रशेखर उनके घर में घुस आए। उस समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। आरोप है कि सभी ने महिलाओं के साथ मारपीट की।

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना

सुमन देवी के मुताबिक, उनकी जेठानी प्रमीला देवी पत्नी हरिश्चंद्र घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि चंद्रशेखर ने उनका मोबाइल छीन लिया और इसके बाद प्रमीला देवी के साथ मारपीट की। परिजन गंभीर रूप से घायल प्रमीला देवी को लेकर थाने पहुंचे थे।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता का आरोप है कि उस समय पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई और मेडिकल जांच कराने के बजाय सुमन देवी, प्रमीला देवी, हरिश्चंद्र और फूलचंद यादव के खिलाफ ही अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस और एसपी कार्यालय के चक्कर लगाए। कार्रवाई न होने पर सुमन देवी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!