Trending

Jaunpur News : शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : बीएसए

Naya Savera Network

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान जिले के शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद के 75 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव और आत्मीयता होना जरूरी है। जब शिक्षक बच्चों के साथ अपनापन रखते हैं तो बच्चे भी सहज होकर उनसे जुड़ते हैं और बेहतर ढंग से सीखते हैं।

बीएसए ने कहा कि बच्चों के साथ घुलने-मिलने से वे अपने मन की बातें भी शिक्षकों से साझा करने लगते हैं। इससे शिक्षक उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और उनका उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य केवल बच्चों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देना नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक और आत्मीय व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षक के अच्छे व्यवहार और मार्गदर्शन का बच्चों के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, सभी डीसी, सभी एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!