Trending

Jaunpur News : जौनपुर से हजारों लोगों का काफिला ‘बनारस चलो’ अभियान में पहुंचा वाराणसी

Naya Savera Network

जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों के काफिले के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में जिले की विभिन्न तहसीलों और क्षेत्रों से लोग इस आयोजन में शामिल हुए। वाहनों की लंबी कतार के साथ लोग वाराणसी पहुंचे।

अभियान में जौनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भी जौनपुर की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इस दौरान अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी और नन्नीलाल वर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम प्रभारी विनीत सेठ ने कहा कि ‘बनारस चलो’ कार्यक्रम में जौनपुर के लोगों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ पहुंचना सामूहिक सहभागिता को दर्शाता है।

उन्होंने अभियान में शामिल लोगों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भागीदारी रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!