Trending

Jaunpur News : धर्मापुर ब्लाक में पोषण माह का हुआ शुभारम्भ

Naya Savera Network

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में पोषण माह का शुभारम्भ हुआ जो 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर माह तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीडीओ कृष्ण मोहन यादव एवं सीडीपीओ सुनीता मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 9वां राष्ट्रीय पोषण माह की थीम 'हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी' है। समुदाय की भागीदारी बढ़ाकर गर्भवती महिलाओं स्तनपान करने वाले माता बच्चों और किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इस अभियान में 5 प्रमुख स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया—— आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन, ताजा गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, प्रारंभिक बाल विकास और पोषण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना के 10 वर्ष।

उक्त सभी बिन्दुओं पर बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे पोषण माह को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सेविका ज्ञानती देवी, खुशबू यादव, प्रियंका यादव सहित तमाम आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं ब्लाक पर सभी आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्टॉल भी लगाया गया जिसक अवलोकन करते हुये लोगों ने सराहना भी किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!