Trending

Jaunpur News : सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

Naya Savera Network

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जनपद में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक जगह मिल रही योजनाओं की जानकारी

एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उपलब्ध सामग्री के जरिए लोग विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और उनके लाभ से जुड़ी प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

पात्रता और प्रक्रिया बताने के निर्देश

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी दी जाए।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद


कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में आम लोगों ने भी पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित सामग्री देखी।

विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी देखी


प्रदर्शनी के दूसरे दिन जनक कुमारी इंटर कॉलेज के अध्यापक विपनेश श्रीवास्तव के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा मुक्तेश्वर प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की अध्यापिका और छात्राओं समेत अन्य लोगों ने भी प्रदर्शनी देखी। विद्यार्थियों और आमजन ने प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!