Jaunpur News : बी.एम.एस. ने विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया
September 18, 2026
बरेली। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला एवं महानगर के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि राष्ट्र का औद्योगिकरण हो, उद्योगों का श्रमीकरण हो और श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण हो इस मूलभूत सिद्धांत को लेकर भारतीय मजदूर संघ वर्ष 1955 से लेकर आज तक चला है और इसी पर आगे भी चलता रहेगा। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में भारतीय मजदूर संघ द्वारा विश्व कर्मा जयंती पर श्रमिक दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला एवं महानगर के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन होने के नाते भारतीय मजदूर संघ सदैव से भारत माता की जय का उद्घोष करने वाला संगठन है, जो राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रमिकों का प्रथम स्थान का श्रमिक संगठन है l इसके लगभग ढाई करोड़ सदस्य आज भी भारतवर्ष में प्रत्येक उद्योग में राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि हमारा "नारा राष्ट्र के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम" विषय पर आधारित है ना कि इस विषय पर की चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो l उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्रहित में विचार करने और राष्ट्र हित में ही कार्य करने का उद्बोधन कार्यकर्ताओं को दिया l भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आर. पी. सिंह ने कहा कि आज के दिनमान में भले ही सरकार हमारी बातों का संज्ञान न ले अपितु हम श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सदैव से आंदोलनरत थे और आंदोलनरत रहेंगे l अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ग्रीश पांडे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी रीति नीति के आधार पर मजदूरों के बीच में काम करने वाला और राष्ट्रहित में सोचने वाला एकमात्र संगठन है। महानगर अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि राष्ट्र ही सर्वोपरि है इस विचारधारा के साथ आज के दिन श्रमिकों को कार्य करना चाहिए l जिला महामंत्री नरेश सिंह ने कहा कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वकर्मा जयंती के पर्व पर हमारा श्रमिक दिवस का आयोजन हर एक उद्योग हर एक विभाग में किया जा रहा है ताकि हमारे अंदर अच्छी कार्य संस्कृति का प्रादुर्भाव हो। कार्यक्रम में सर्वश्री नरेंद्र सक्सेना, रविंद्र कुमार, संतोष कश्यप, राजेश कुमार, प्रवीण शुक्ला, प्रदीप गंगवार, दशरथ यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, देवेंद्र गंगवारआदि ने भी विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश पांडे ने की व संचालन नरेश सिंह ने किया l निर्भय सक्सेना