Trending

Jaunpur News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Savera Network

जौनपुर। रामनगर ब्लॉक के डेडारपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर डेडारपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर सुंदर चित्र बनाए और उनमें आकर्षक रंग भरे।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति के अनुसार एक से बढ़कर एक चित्र तैयार किए। बच्चों ने चित्रों में बेहतर डिजाइन और रंगों का इस्तेमाल कर अपनी कला प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अपनी बनाई चित्रकलाएं अध्यापकों को दिखाईं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमचंद भास्कर ने बताया कि विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक चित्र बनाए और उनमें सही तरीके से रंगों का प्रयोग किया।

सहायक अध्यापक जय प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराए जाते हैं। इनका उद्देश्य बच्चों की अंदरूनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाना है, ताकि आगे चलकर वे अपनी रुचि के अनुसार विषय और क्षेत्र का चयन कर सकें।

इस दौरान सहायक अध्यापक कमलेश कुमार, अनुदेशक कविता यादव और अरविंद यादव समेत विद्यालय के अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!