Trending

Jaunpur News : आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, महिला गंभीर

Naya Savera Network

रामनगर (जौनपुर)। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के समय दोनों खेत की ओर गई थीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में श्रद्धा (20) पुत्री रमापति पटेल और शोभावती (32) पत्नी राहुल पटेल झुलस गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभावती की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां के साथ घर पर रहती थी।

श्रद्धा के पिता रमापति पटेल मुंबई में हैंडलूम का काम करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!