Trending

Jaunpur News : जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Savera Network


जौनपुर। जनपद स्तरीय प्राथमिक एवं परिषदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को स्थानीय लोहिया पार्क में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह ने निभाaई। प्रतियोगिता में धर्मापुर, सिरकोनी, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, रामपुर, रामनगर और मड़ियाहूं विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योगासनों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बालिका वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में शाहगंज की प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलात्मक एकल में सिरकोनी की संध्या भारती, कलात्मक युगल में धर्मापुर की नाजरीन और सृष्टि तथा लयात्मक युगल में शाहगंज की प्रियांशी और राधिका विजेता रहीं।

बालक वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में धर्मापुर के प्रियांशु ने बाजी मारी। कलात्मक एकल में धर्मापुर के अंश, कलात्मक युगल में पुनीत और प्रियांशु तथा लयात्मक युगल में किशन और विपिन विजेता रहे। बालक वर्ग की चारों स्पर्धाओं में धर्मापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। वहीं बालिका वर्ग में शाहगंज और धर्मापुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रवि चंद्र यादव, प्रियंका सिंह, अचल हरिमूर्ति, अरविंद यादव, संजय सिंह, सुप्रिया सिंह, नंदलाल यादव, अमित सोनकर, ध्रुव राज, अखंड प्रताप सिंह, संजय चौरसिया और अनुराग सत्यार्थी सहित शिक्षक एवं खेल अनुदेशक मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!