Trending

Jaunpur News : ‘नयी सदी की कहानियाँ : संदर्भ और संवेदनाएं’ पुस्तक का हुआ विमोचन

Naya Savera Network

मड़ियाहूँ, जौनपुर। मड़ियाहूँ पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूँ, जौनपुर के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार की पुस्तक ‘नयी सदी की कहानियाँ : संदर्भ और संवेदनाएं’ का विमोचन आज प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक, उप प्राचार्य प्रोफेसर आंजनेय पांडेय एवं हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुमन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. संदीप मिश्र, डॉ. रेनुका पाण्डेय सहित हिंदी विभाग के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों ने डॉ. संजय कुमार को उनकी इस साहित्यिक कृति के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समकालीन हिंदी कहानी के संदर्भों और संवेदनात्मक सरोकारों पर चर्चा की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!