Trending

Jaunpur News : चित्रकला प्रतियोगिता में सुष्मिता ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Naya Savera Network

डोभी,जौनपुर।

                 बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकांत सिंह के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर नृपेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक संसाधन केंद्र डोभी के सभागार  में 'विकसित भारत 2047: मेरे सपनों का भारत' ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश के भविष्य को लेकर रचनात्मक सोच और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर नृपेंद्र सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव तथा डोभी के समस्त ए.आर.पी.  गणों की उपस्थिति में किया गया। 

           डॉक्टर नृपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया तथा देश के विकास में बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी जमकर सराहना की।
इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी तूलिका के माध्यम से स्वच्छ भारत, शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत, समावेशी भारत और हरित भारत की कल्पना को अपने चित्रों में बहुत ही सुंदर ढंग से उकेरा।
प्रतियोगिता में सुष्मिता पीएम श्री अमरौना ने प्रथम स्थान, अदीबा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डोभी द्वितीय व महिमा उच्च प्राथमिक विद्यालय कनौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंच का कुशल संचालन सतीश कुमार यादव द्वारा किया गया।
खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह सोच ही कल के विकसित भारत का आधार बनेगी। अंत में सभी का उत्साह बढ़ाते हुए आगे और बेहतर करने की शुभकामनाएं दी गईं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!