Trending

Jaunpur News : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा

Naya Savera Network

जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार की नई राह खोल रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जौनपुर के कई युवाओं ने योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया है और अब स्वयं रोजगार पाने के साथ दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मल्हनी क्षेत्र के ग्राम जर्रो निवासी गौरव कुमार यादव ने बीएड और बीटीसी तक शिक्षा प्राप्त की है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह रोजगार को लेकर प्रयासरत थे। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर से संपर्क कर योजना के तहत पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त की और डिजिटल लाइब्रेरी का व्यवसाय शुरू किया। गौरव ने बताया कि योजना की मदद से उन्हें अपनी शिक्षा का उपयोग करते हुए स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

इसी प्रकार जौनपुर की रुबीना पुत्री सलीम शेख ने रोजगार की तलाश के दौरान योजना की जानकारी प्राप्त की। ऑनलाइन आवेदन के बाद जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से उन्हें पांच लाख रुपये का ऋण मिला। इससे उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया और वर्तमान में पांच अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने योजना को आत्मनिर्भर बनने में सहायक बताते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

उमरपुर रुहट्टा निवासी आदित्य अग्रहरी ने बीकॉम तक शिक्षा प्राप्त की है। रोजगार के लिए लगातार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ लिया। योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। आदित्य ने कहा कि योजना ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया है।

लाभार्थियों का कहना है कि योजना के माध्यम से उन्हें रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी योजना की जानकारी लेकर स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!