Trending

Jaunpur News : रोड नहीं तो वोट नहीं, सड़क की बदहाली पर जगदीशपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Naya Savera Network

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क काफी समय से खराब है, जिससे उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें लगातार अपनी आवाज उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसी दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजता रहा।

मामले में विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि फिलहाल उनके कार्यकाल का निधि का पैसा समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी से बात करेंगे। विधायक ने यह भी बताया कि जगदीशपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है, जिसके चलते कई सड़कें खराब हो रही हैं। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से मरम्मत कराने को कहने की बात कही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!