Trending

Jaunpur News : भोड़ा बाजार-कमरुद्दीनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू

Naya Savera Network


मड़ियाहूं, जौनपुर। भोड़ा बाजार से कमरुद्दीनपुर-कठवतियां मार्ग पर नाले के ऊपर नई पुलिया का निर्माण कार्य मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे फिर शुरू हो गया। करीब पांच माह से निर्माण कार्य बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो गई थी।

यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पुलिया के बगल में अस्थायी कच्चा रास्ता बनाया गया था। क्षेत्र की समस्या को लेकर सभाजीत पटेल ने 27 अगस्त को वीडियो के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर, लोक निर्माण विभाग कार्यालय लखनऊ और मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल को भी इसकी जानकारी दी थी।

मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को अस्थायी रास्ते पर मिट्टी भराई के साथ ईंटों का खड़ंजा लगाया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सके। साथ ही लंबे समय से रुका पुलिया निर्माण भी दोबारा शुरू करा दिया गया।

क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर राहत जताई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!