जौनपुर।गुरुवार दोपहर शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी की लाश दूसरे दिन जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव स्थित रेलवे पुल के पास गोमती नदी से पुलिस ने बरामद कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बताया जाता है शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरमंडी मोहल्ला निवासी राकेश कुमार मौर्या की 15 वर्षीय पुत्री परी मौर्या ने किसी बात से नाराज होकर गोमदी नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास लिया था। उसकी लाश शुक्रवार की दोपहर जफराबाद क्षेत्र के बसीरपुर गांव में स्थ्ति रेलवे पुल के नीचे गोमती नदी से बरामद की गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।
