खुटहन, जौनपुर। कुतुबीचक गांव निवासी अधिवक्ता हरिवंश कुमार मिश्र ने गांव के ही सूर्यप्रकाश मिश्र उर्फ मोनू समेत अज्ञात लोगों पर घेरकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप था कि गत 10 जुलाई की शाम वह घर के पास बने बाथरूम से लौट रहे थे। तभी आरोपित सूर्यप्रकाश दो अज्ञात लोगों के साथ उनका मुंह बांधकर असलहा दिखाते हुए दौड़ा लिया। किसी तरह घर में घुसकर उन्होंने चैनल गेट बंद कर लिया। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची। घटना का वीडियो भी मोबाइल में है । यह भी आरोप है कि अब उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया जा रहा है।
Jaunpur News : अधिवक्ता से गाली-गलौज व धमकी के मामले में केस दर्ज
September 16, 2026