Trending

Jaunpur News : कचगांव में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर, 06 सितंबर 2026। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने रविवार को नगर पंचायत कचगांव में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड, सीसी नाला, डिजिटल लाइब्रेरी और पेयजल से संबंधित कार्यों की स्थिति देखी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने को कहा।

सीएमवाई योजना के अंतर्गत गोल कोठी के पास संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ की नियुक्ति कर लाइब्रेरी को शीघ्र संचालित कराने को कहा। वहीं माधोपट्टी गेट के पास बनी लाइब्रेरी में खिड़की की फिटिंग दुरुस्त कराने तथा चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनवाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी बेहतर करने को कहा।

जिलाधिकारी ने नाला निर्माण और प्रत्येक घर के कनेक्शन की भी समीक्षा की। उन्होंने मझलेपुरा नाले से सभी घरों को जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माधोपट्टी में सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान कार्य में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा अंतिम बिल से कटौती करने के निर्देश दिए।

पेयजल योजना के तहत कराए गए सभी रिबोर कार्यों की जीपीएस फोटो सहित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही अन्य नालों को सीसी के माध्यम से बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और उपयोगिता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ठ, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!