Trending

Jaunpur News : केले की वैज्ञानिक खेती से कृषक दिवाकर सिंह ने बढ़ाई आमदनी

Naya Savera Network

जौनपुर । जनपद के विकासखंड रामपुर के ग्राम भरहूपुर निवासी कृषक श्री दिवाकर सिंह ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर केले की खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
कृषक श्री दिवाकर सिंह द्वारा लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में केले की व्यावसायिक खेती की जा रही है। इस खेती में लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि इससे लगभग 15 से 16 लाख रुपये की आय प्राप्त होने की संभावना है।  केले की फसल में गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री के साथ उचित सिंचाई, पोषण प्रबंधन एवं वैज्ञानिक फसल प्रबंधन तकनीकों को अपनाया गया है। परिणामस्वरूप फसल की बढ़वार अच्छी है तथा पौधों पर स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण फल विकसित हो रहे हैं।
कृषक श्री दिवाकर सिंह की सफलता से यह स्पष्ट होता है कि वैज्ञानिक तकनीक एवं उचित प्रबंधन के माध्यम से केले की खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी है।जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा टिशू कल्चर केले की खेती पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!