Trending

Jaunpur News : करंट की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम

Naya Savera Network

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के काछीडीह गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

काछीडीह गांव निवासी हरीश प्रताप सिंह (35) रविवार को अपनी सब्जी की फसल में पानी देने के लिए पंप चालू करने गए थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान हरीश प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!