जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती पीजी कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण करतें हुए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। रैली को प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गांव भ्रमण करतें हुए करीब दो किलोमीटर दूर ऐतिहासिक चौमुखबीर मन्दिर पहुँच पुनः विद्यालय पहुँच समापन हुआ। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति जैसे शराब, जुआ, सिकरेट, गुटका पान मशाला, दोहरा जैसे जानलेवा नशा से दूर रहने हेतु संकल्प रैली निकाली। स्कूली छात्र हाथ में नशा मुक्ति के खिलाफ बैनर लेकर चल रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक कुमार कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. बसन्त पाठक, इन्द्रभान यादव, डॉ. इंद्रकुमार, विजय बहादुर पाल सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
Jaunpur News : नशा मुक्ति के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
September 22, 2026