Trending

Jaunpur News : शिक्षक पद के लिये रोजगार मेले में उमड़े अभ्यर्थी

Naya Savera Network

सुइथाकला। अरसिया बाजार स्थित पंचायत भवन में रविवार एक एनजीओ की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक पद पर रोजगार के अवसर को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पहुंचकर प्रतिभाग किया।

फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी (एफईए) की ओर से शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ। जिसमें अभ्यर्थियों को संस्था की ओर से उपलब्ध रोजगार और प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
फील्ड एचआर आसिफ जहांगीर और शालिनी पाठक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था संस्था की ओर से नि:शुल्क की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह निर्धारित धनराशि भी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के बाद शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा यात्रा भत्ता, ईपीएफ व कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के तहत चिकित्सा सुविधा के साथ ही  बोनस की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान मौके पर अरसिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!