Trending

Jaunpur News : दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक मामलों का वांछित गिरफ्तार

Naya Savera Network

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने दुष्कर्म समेत धमकी, आपराधिक कृत्य और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को सरपतहां मोड़ से उसे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरपतहां गांव निवासी दिलशाद पुत्र नबाब के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) 351(3), 308(5), 333 के तहत आपराधिक अतिक्रमण से संबंधित आरोप शामिल हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई निजता के उल्लंघन तथा धारा 67ए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से यौन रूप से स्पष्ट सामग्री के प्रसारण से संबंधित है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी मारपीट, गाली-गलौज, महिला की गरिमा भंग करने, पाक्सो अधिनियम तथा एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक आनंद सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, पवन यादव आदि शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!