Trending

Jaunpur News : पति की तेरहवीं के अगले दिन पत्नी ने भी तोड़ा दम

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर)17 सितंबर बीरी समसुद्दीनपुर गांव में पति की मौत के सदमे से अस्वस्थ चल रहीं पत्नी ने भी तेरहवीं भोज के अगले दिन शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पति की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों मृतक इकलौते पुत्र पूर्व प्रधान व पत्रकार श्रवण उपाध्याय के माता-पिता थे।

गांव निवासी पुरुषोत्तम उपाध्याय का चार सितंबर को हृदयाघात से निधन हो गया था। गुरुवार को उनका तेरहवीं भोज संपन्न हुआ। इसके अगले ही दिन उनकी 80 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी ने भी अंतिम सांस ली। लगातार दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है। सरस्वती देवी का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!