Trending

Jaunpur News : गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला समेत दो घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेण्त्र के तियरा गांव में घर के सामने गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक महिला के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति के सिर पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी रेखा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जेठानी विद्या देवी अपने घर के सामने गेट लगवा रही थीं। इसी बात को लेकर पड़ोसी गिरजा शंकर और उनकी पत्नी सुनीता नाराज हो गए। आरोप है कि दोनों ने रेखा यादव के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं।

बताया गया कि विवाद के दौरान हरिकेश बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके सिर पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें चोट लगी। रेखा यादव ने पुलिस को दी शिकायत में घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गिरजा शंकर और सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!