Trending

Mumbai News : श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

Naya Savera Network

मुंबई। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंदिर के सचिव महेश मुदलियार, भास्कर शेट्टी, गोपाल दलवी, मनीषा तुपे, कार्यकारी अधिकारी राखी चव्हाण, उप कार्यकारी अधिकारी संदीप राठौड़ समेत मंदिर न्यास से जुड़े अधिकारी कर्मचारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, देशप्रेम की भावना जगाता है, और हमें एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!