Trending

Mariahu News : संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 55 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

Naya Savera Network


मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 50 प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।


अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्रभावी निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।


संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार सहित राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!