मछलीशहर । तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में निःशुल्क जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर से डॉ. पवन यादव द्वारा 203 लोगों का, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सुजानगंज से डॉ. योगेश कुमार पाण्डेय द्वारा 95 लोगों का, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मीरगंज से डॉ. सुदर्शन बिंद शमशेर अली द्वारा 110लोगों का उपचार एव दवा वितरण किया किया गया। इस अवसर पर विशेष दिव्यांग शिविर में डॉ. मेजर तपिश कुमार द्वारा 9 दिव्यांगजनों की जांच कर पात्र लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
