Trending

Jaunpur News : डोभी से लापता किशोर दिल्ली में मिला, आरपीएफ ने लिया हिरासत में

Technical Team


जौनपुर। डोभी क्षेत्र के कुसुमी गांव से लापता किशोर शुभम विश्वकर्मा उर्फ आयुष विश्वकर्मा दिल्ली में सकुशल मिल गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे अपनी निगरानी में लिया और फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। किशोर के मिलने की खबर से परिवार में राहत और खुशी का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, शुभम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका था।

बताया गया कि करीब 14-15 वर्षीय शुभम दिल्ली में मिला, जहां आरपीएफ ने उसे अपने कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन उसे वापस लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। परिवार ने किशोर के सकुशल मिलने पर राहत जताते हुए उसकी तलाश में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!