Trending

Jaunpur News : सीएचसी के वार्ड में घूमते मिले आवारा कुत्ते, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Technical Team


जौनपुर। महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर से लेकर मरीजों के वार्ड और स्ट्रेचर के नीचे तक कुत्ते घूमते और आराम करते दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के वार्डों में कई आवारा कुत्ते काफी देर तक घूमते रहे। कुछ कुत्ते मरीजों के बेड और स्ट्रेचर के नीचे बैठे नजर आए। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने संक्रमण फैलने के साथ कुत्तों के हमले की आशंका भी जताई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में कुत्तों के होने की जानकारी मिली थी। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी उनकी मौजूदगी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल चपरासी को कुत्तों को अस्पताल परिसर से बाहर करने का निर्देश दिया।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल परिसर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने तथा नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!