Trending

Jaunpur News : प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम क्षेत्र आगमन पर जलालपुर में भव्य स्वागत

Technical Team
जलालपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम काशी क्षेत्र आगमन पर मंगलवार को जलालपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सिंह के जलालपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भाजपा के समर्थन में लगाए गए जयघोष से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह,संतोष मिश्रा ,अभिषेक रावत, सुनील सिंह, स्कन्द पटेल, विजय कुमार पटेल, रणविजय सिंह, पंकज सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सोनकर, डिंपल सिंह, रोशन सिंह, अनुराग सिंह, मिथिलेश गिरी, दिलीप सोनकर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!