Trending

Jaunpur News : बूढ़वा मंगल पर अजोसी महावीर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Technical Team


सिकरारा। बूढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को अजोसी स्थित श्री पावन महावीर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

भक्तों ने भगवान हनुमान का विधिवत पूजन-अर्चन कर सिंदूर, फूल-माला और प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयकारों से गूंजता रहा।

मंदिर की धार्मिक परंपरा के अनुसार बूढ़वा मंगल के अवसर पर महावीर जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन अजोसी महावीर धाम में दर्शन-पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे। प्रधान पुजारी अरविंद मिश्रा और शुभम मिश्रा की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर सौरभ सिंह, मुकेश यादव, तिलकराज सिंह, आकाश मिश्रा, शरद सिंह, लल्लन उपाध्याय, सुशील और पंकज सिंह रामनगर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!