Trending

Jaunpur News : बीएससी पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

Technical Team

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर  में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बीएससी पाठ्यक्रम के में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के सीधे प्रवेश ले सकते है। यह प्रवेश पहले आओ पहले पाओगे आधार पर होगा।

इंटरमीडिएट जीव विज्ञान या गणित से परीक्षा उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी, जो बीएससी में प्रवेश लेना चाहते हैं, विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता एवं प्रवेश संबंधी नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश सीटों की उपलब्धता एवं निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो मिथिलेश सिंह के अनुसार प्रवेश से संबंधित पात्रता, विषय संयोजन, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज तथा अंतिम तिथि की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना एवं संबंधित विभाग से प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया कर सकते है। इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) क संस्थान के संबंधित विभाग/प्रवेश कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!