Trending

Jaunpur News : नागपंचमी पर गुड़िया के ताल में उमड़ी आस्था

Hindi News


जौनपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को शाहगंज क्षेत्र के समोधपुर स्थित गुड़िया के ताल पर नाग देवता की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने नाग देवता को दूध, पुष्प, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

समोधपुर में नागपंचमी पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत लोग ‘गुडूई’ बनाकर तालाब में विसर्जित करते हैं और फिर उसे डंडे से मारते हैं। स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पहले यहां कबड्डी, कुड़ीकूद और दंगल जैसे पारंपरिक खेल भी आयोजित होते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर महिलाओं ने झूला झूला और कजरी गीत गाकर उत्सव मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!