Trending

Jaunpur News : खेतासराय पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network

पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में चल रहा था वांछित

खेतासराय/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को खेतासराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 194/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 व 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त को मुकदमे में वांछित अभियुक्त अविनाश यादव पुत्र स्वर्गीय राकेश यादव निवासी चौकिया गुरैनी, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाबचन्द्र, हेड कांस्टेबल सलीम खान और कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध खेतासराय थाने में संबंधित मुकदमा ही आपराधिक इतिहास के रूप में दर्ज है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!