Trending

Jaunpur News : बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Naya Savera Network

जौनपुर, 31 अगस्त 2026। बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मुक्तेश्वर प्रसाद सभागार में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, बी.आर.पी. इंटर कॉलेज ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति दास, अध्यक्ष, संस्कार भारती (जौनपुर) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता यादव, एसोसिएट प्रोफेसर, टी.डी.पी.जी. कॉलेज, जौनपुर रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कजरी गीत तथा रक्षाबंधन पर्व से संबंधित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी एवं निर्देशन श्रीमती मंजू देवी द्वारा कराया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रकाश यादव, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. साहब लाल यादव, शैलेन्द्र मोहन अस्थाना, समीर श्रीवास्तव, शिवानी तिवारी, दीक्षा मौर्य, सीमा राज, चित्रसेन सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन धर्मजीत भास्कर ने किया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन पर्व की सांस्कृतिक एवं भावनात्मक भावना को जीवंत करते हुए विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!