Trending

Jaunpur News : रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने लिए सात नमूने

Technical Team

जौनपुर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 अगस्त को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिठाई और दुग्ध उत्पादों के सात नमूने लिए गए।

तेजी बाजार बदलापुर स्थित कोलकाता स्वीट हाउस से पेड़ा, वाजिदपुर तिराहा आजमगढ़ रोड स्थित चटोरी रेस्टोरेंट से मंचूरियन, औवार केराकत स्थित अवधेश कुमार यादव की डेयरी यूनिट से पनीर और जलालपुर चौराहा स्थित अशोक कुमार यादव की दुकान से डोडा बर्फी का नमूना लिया गया।

इसी क्रम में कबीरूद्दीनपुर धर्मापुर स्थित साई डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू, खोया और छेना के नमूने संग्रहित किए गए। अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!