Trending

Jaunpur News : सरकी-पेसारा मार्ग जर्जर, बारिश में गड्ढों में भरा पानी; राहगीर परेशान

Technical Team


जौनपुर। सरकी से पेसारा जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटने से बदहाल हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

यह सड़क डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन छात्र, व्यापारी और ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान जलभराव के कारण उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है।

सरकी निवासी राहुल कुमार, सुरेश, चंदन, संतोष कुमार और पवन कुमार ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।

मार्ग पर स्थित बंजारीपुर बाजार में भी नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!