Trending

Jaunpur News : बंजारेपुर-डेहरी डेडवाना मार्ग बदहाल, जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Technical Team


जौनपुर। बंजारेपुर से डेहरी डेडवाना जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट जाने से बदहाल हो गई है। बारिश के पानी के जमाव के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की गिट्टी पूरी तरह उखड़ जाने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। यह मार्ग बंजारेपुर बाजार पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। आसपास के कई गांवों के लोग खरीदारी और अन्य जरूरी कामों के लिए इसी बाजार पर निर्भर हैं।

सड़क खराब होने से स्कूली छात्रों को विद्यालय पहुंचने, व्यापारियों को सामान लाने-ले जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे सरावां निवासी दिवाकर राजभर, संदीप कुमार, बेलाल अहमद, इम्तियाज, संतोष और मोनू ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!